दिनेश यादव सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी ने राजकीय सम्पत्ति, मैस पात्र, स्पोर्ट्स, इलैक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की नीलामी
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद गाजियाबाद। दिनेश यादव सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि इस कार्यालय के द्वारा 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के भार पर निष्प्रयोज्य राजकीय सम्पत्ति, मैस पात्र, स्पोर्ट्स, इलैक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की नीलामी दिनांक 20-01-2026 प्रातः 11:00 बजे प्रस्तावित की गयी थी, जो अब अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए दिनांक 271.26 को प्रातः 11:00 बजे प्रस्तावित की गयी है।
उक्त तिथि पर समय से इच्छुक ठेकेदार / व्यक्ति नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित होकर बोली लगा सकते है। नीलामी की शर्ते निम्न प्रकार है:-सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार / व्यक्ति को निष्प्रयोज्य सम्पत्ति तत्काल सुपुर्द की जायेगी तथा नीलामी की धनराशि तत्काल जमा करनी होगी।
बोली लगाने वाले ठेकेदार / व्यक्ति को रूपया 5,000.00/- (रू० पाँच हजार मात्र) की धनराशि बोली लगाने से पूर्व जमा करनी होगी, जो नीलामी की समाप्ति पर वापस कर दी जायेगी।
किसी भी बोली को निरस्त करने का अधिकारी नीलामी अधिकारी को होगा।बोली के समय कोई भी विवाद होने पर नीलामी अधिकारी का निर्णय सर्वमान्य होगा,
जिसके विरूद्ध किसी भी ठेकेदार/व्यक्ति को मा०न्यायालय / उच्चधिकारियों के समक्ष जाने का अधिकार नहीं होगा।अन्तिम बोली की धनराशि पर नियमानुसार बिकी कर अलग से जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 एलईडी व 01 एलपीजी गैस सिलेन्डर बरामद












