रायबरेली: गंगा नदी में तूफान के चलते स्टीमर पलटा, 5 लोगों की जान बाल-बाल बची
Raebareli UP: रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित गेगासो गंगा घाट पर एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब गंगा नदी में तेज आंधी और बारिश के कारण एक स्टीमर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस स्टीमर में एक संत समेत कुल 5 लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही तेज हवाएं और बारिश शुरू हुई, नदी में लहरें अचानक तेज हो गईं। स्टीमर तूफान की चपेट में आकर असंतुलित हो गया और गहरे पानी में पलट गया।
हादसे के वक्त नाव में बैठे सभी लोगों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए तैरकर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई।
घटना के बाद सरेनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित सभी लोग अब सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें सक्रिय, पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह












