जयपुर: श्री सीताराम महायज्ञ के समापन पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संतों से लिया आशीर्वाद
संवाददाता दिनेश प्रजापत
जयपुर: राजस्थान के जयपुर ज़िले के ग्राम तामड़िया में स्थित श्री राम धाम आश्रम में गौ स्वामी श्री नारायण देवाचार्य जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से आयोजित नव दिवसीय (108) श्री श्री 1008 धन्नापिवधीवश्वर स्वामी श्री बजरंग देवाचार्य जी महाराज की तपोस्थली पर श्री सीताराम महायज्ञ का समापन समारोह बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
समारोह में कई विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
- कैलाश जी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी
- प्रधान प्रतिनिधि बद्रीनारायण जी चौधरी
- सरपंच संघ अध्यक्ष कन्हैया लाल जी शर्मा
- भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन जी धाभाई
- नगर पालिका के पार्षदगण
- भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन
ये भी पढ़ें Raebareli: गंगा नदी में तूफान के चलते स्टीमर पलटा, 5 लोगों की जान बाल-बाल बची












