आज से मेरे नाम के आगे लगेगा ‘सनातनी’ – आचार्य लोकेश
मोरारी बापू जी राम कथा कि हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है – बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री राम कथा से विश्व में शांति आ सकती है – रजत शर्मा, इंडिया टीवी श्री राम कथा में उपस्थित रहे 9 दिन समारोह आयोजन।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी विश्व शांति मिशन के लिए आयोजित मोरारी बापू की रामकथा के पांचवें दिन पहुंचे देश के प्रमुख संत, नेता और मीडिया जगत के दिग्गज
नई दिल्ली, भारत मंडपम: मंच से जैसे ही आचार्य लोकेश ने यह ऐलान किया कि आज से वो अपने नाम के आगे सनातनी लगाएंगे, भारत मंडपम में तालियों की गूंज रूकी नहीं।

विश्व शांति मिशन के उद्देश्य से अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की रामकथा के पांचवें दिन भारत मंडपम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता के भाव से ओतप्रोत रहा।
आज की कथा में विशेष रूप से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री रजत शर्मा, बागेश्वर सरकार पं. श्री धीरेन्द्र शास्त्री, भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री पुरुषोत्तम रूपाला, प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक श्री संजीव कृष्ण ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कथा स्थल पर उपस्थित संतों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने विश्व शांति, नैतिक मूल्यों और मानवता के लिए रामकथा के वैश्विक संदेश को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। अतिथियों ने मोरारी बापू की कथा को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और शांति के वैश्विक आंदोलन के रूप में निरूपित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने जैन आचार्य लोकेश मुनि द्वारा विश्व शांति केंद्र की स्थापना और इस ऐतिहासिक रामकथा के आयोजन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत की आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक मंच पर नई ऊर्जा देते हैं।
आचार्य लोकेश ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का बंटवारा मिटा देना चाहिए और सभी को समान आचार संहिता के हिसाब से चलना चाहिए.
बागेश्वर धाम के श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम कथा को जीवन का आधार कहा। मोरारी बापू सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हम बालकों के लिए मार्गदर्शक हैं।
रजत शर्मा ने राम की सीख से बनने वालों कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम ही सबके काम बनाते हैं।
भारत मंडपम में 9 दिनों तक चलने वाली यह रामकथा विश्व शांति, अहिंसा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के संदेश के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है, जिसमें देश-विदेश की प्रमुख हस्तियां सहभागिता कर रही हैं।
ये भी पढ़ें पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल बरामद












