पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल बरामद

थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक उम्र करीब 15 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर दिनांक 29.11.2025 को थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि मेरा पुत्र उम्र करीब 15 वर्ष घर से कहीं चला गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल सुसंगत धारा 137 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 21.01.2026 को थाना स्तर से चौकी प्रभारी चामुण्डा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा बीट प्रणाली का सदुपयोग करते हुये बीट ग्रुप व स्थानीय लोगों के सहयोग से सूचना का प्रसार कराकर तथा सम्भावित स्थानों बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सर्विलांस सेल, कैमरों व साईबर सेल की सहायता से उपरोक्त गुमशुदा बालक को सोनीपत हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें