थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. थाना ट्रोनिका सिटी पर थाना गढ़ाकोटा जिला सागर म०प्र० से जीरो एफआईआर सं()-001/2025 धारा 332(बी), 70(2),351 (3) बीएनएस, 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्राप्त हुई जिसमें आरोपित किया गया कि अभियुक्तगण 1. उत्तम बसोर 2. प्रद्युम्न बसोर निवासीगण ग्राम चिछिया थाना गढ़ाकोटा जिला सागर मध्य प्रदेश द्वारा नाबालिग पीडिता उम्र करीब 14 वर्ष के साथ झुग्गी में घुसकर बारी-बारी से गलत काम करना व जान से मारने की धमकी देना। जिसके संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 19.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त प्रदम्म धानक पुत्र दयाराम चानक उर्फ हल्ले हाल पत्ता C 2631 सुशान्त लोक सैक्टर 43 गुरुग्राम हरियाणा स्थायी पता ग्राम चुहरा पोस्ट सावलखिरिया थाना रेहली जिला सागर मध्य प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
दिनांक 20.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त उत्तम बसोर पुत्र प्रमोद बसोर निवासी ग्राम बिछिया थाना गढ़ाकोटा जनपद सागर मध्यप्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण–
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि में अपने दोस्त प्रदुम्म के साथ ट्रोनिका सिटी स्थित झुग्गी के रास्ते से होकर रोजाना काम पर जाता था। पीडिता के माता-पिता भी हमारे साथ काम करते थे जिस कारण मेरा व मेरे दोस्त प्रदुम्म का पीडिता की झग्गी में आना जाना हो गया था। दिनांक 16/09/2025 को सुबह के समय जब पीडिता के माता पिता काम पर गये थे तो मैं व मेरा दोस्त प्रदुम्म पीडिता को बहला फुसलाकर उसकी झग्गी में घुस गये और मौका पाकर उसके साथ गलत काम किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
उत्तम बसोर पुत्र प्रमोद बसोर निवासी ग्राम बिछिया थाना गढ़ाकोटा जनपद सागर मध्यप्रदेश हाल पता सुशान्त लोक,सैक्टर 43 गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त उत्तम बसोर पर उपरोक्त घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृतहै।
अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ।
ये भी पढ़ें महाकाल के दर पर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी शिव आराधना की।












