महाकाल के दर पर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी शिव आराधना की।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन
उज्जैन। मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदीहाल में बैठकर विधिवत शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया। दर्शन के उपरांत महाकाल मंदिर समिति की ओर से अभिनेता सुनील शेट्टी का दुपट्टा उड़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके लिए परिवार का एक साथ रहना और अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि इस बार वे विशेष रूप से अपने बेटे आहान की आने वाली फिल्म और बेटी अथिया शेट्टी से जुड़ी फिल्मी गतिविधियों की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं।












