भक्तिमय वातावरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिंदल नगर वेलफेयर सोसाइटी में RWA के अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय वातावरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR:  जिंदल पाइप्स लिमिटेड, जिंदल नगर स्थित मंदिर में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में गुरुकुल से आए ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया तथा भगवान हनुमान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान भगवान हनुमान की भक्ति, शक्ति और मर्यादा का भावपूर्ण गुणगान किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और सभी आयु वर्ग के लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में RWA के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. डी. के. उपाध्याय जी एवं हरिश ध्यानी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

RWA के अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें हम–तुम रोड की बदहाली पर GDA VC से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्थायी समाधान की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें