हम–तुम रोड की बदहाली पर GDA VC से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्थायी समाधान की मांग

हम–तुम रोड की बदहाली पर GDA VC से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्थायी समाधान की मांग

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। आज एक बार फिर हम–तुम रोड की बदहाल स्थिति एवं उससे उत्पन्न गंभीर जन समस्याओं को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष (VC) से मुलाकात की गई। इस दौरान सड़क पर शीघ्र और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से VC को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

मुलाकात के दौरान हम–तुम रोड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्री अनिल शर्मा तथा महक जीवन ट्रस्ट की ओर से श्री मुरारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने VC को अवगत कराया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि हम–तुम रोड पर केवल मरम्मत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान के तहत सड़क का पुनर्निर्माण एवं आवश्यक चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं और यातायात जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

GDA के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते समय यह उम्मीद जताई गई कि प्राधिकरण इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेगा। वहीं स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।


ये भी पढ़ें लूट लो चाहें जैसे भी टैक्स लगा कर सब कुछ अपना है,>नगर निगम कानपुर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें