राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अर्न्तगत स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अर्न्तगत स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद

गाजियाबाद।दिनांक: 22/01/2026 मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के अनुक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त माह के अर्न्तगत श्री राजेश्वर कुशवाहा, यात्री/मालकर अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, रामेश्वर पार्क, लोनी गाजियाबाद में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता कार्यकग का आयोजन किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं भावी पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से श्री राजेश्वर कुशवाहा द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग कर ही सड़क पार करने जैसे महत्त्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों एवं सरल भाषा के माध्यम से यह समझाया गया कि सडक सुरक्षा नियम केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का साधन हैं। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड नाटकों का भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सामाजिक चेतना विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उक्त कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश्वर कुशवाहा द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग,

गाजियाबाद से श्री राजेश्वर कुशवाहा, यात्री / मालकर अधिकारी एवं प्रवर्तन स्टाफ श्री संदीप कुमार सिंह व वेद प्रकाश तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ० विपुल बर्सले, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी श्री अकबर रजा, प्रधाना अध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी आदि उपस्थित रहें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया