उ०प्र०दिवस–2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने हेतु सीडीओ अभिनय गोपाल की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आहूत

उ०प्र०दिवस–2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने हेतु सीडीओ अभिनय गोपाल की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आहूत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

उत्तर प्रदेश दिवस—2026 कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया जायेगा: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल।दिनांक: 22 जनवरी 2026,कार्यक्रम स्थल पर लगेंगे 25 स्टॉल, खाने—पीने की होगी व्यवस्था, जनपद से 50 लोग जायेंगे लखनऊ ,गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 को भव्य, सुसंगठित एवं कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक समन्वय बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभागीय सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय आॅडीटोरियम परिसर में कुल 25 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, जनपद के विकास कार्यों तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा आॅडीटोरियम में सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित स्टॉलों पर प्रदर्शित की जाएगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की समुचित जानकारी मिल सके। विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित किये गये उत्कृष्ठ कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जायेंगे और जनपद में और क्या—क्या नया होने वाला है उसकी भी जानकारी प्राप्त होगी। स्टॉलों में बेटी बचाओं—बेटी पढ़ाओं सेल्फी पाईंट भी बनाया जायेगा। जहां सभी लोग सेल्फी लें सकेंगें। इसके साथ ही जनपद के प्रमुख पारंपरिक खाद्य एवं पेय पदार्थों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोग स्थानीय स्वाद और संस्कृति से परिचित हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बन सके। उन्होंने आयोजन को जनसहभागिता से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

जनपद से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले,

योजना से आच्छांदित लाभार्थी सहित अन्य लोग प्रतिभाग करेंगें।अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई, ताकि

यह आयोजन जनपद के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बन सके।बैठक में सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें