प्रतापगढ़ सड़क हादसे में 13 लोग हुए घायल मची चीख

प्रतापगढ़ सड़क हादसे में 13 लोग हुए घायल मची चीख

संवाददाता शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़ में मंगलवार रात सुखपाल नगर बाईपास पर एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चों सहित 10 श्रद्धालु और कुल 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्रेन की सहायता से पलटी हुई कार को हटाकर आवाजाही बहाल किया गया।घायल श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले के खटकर निवासी हैं। 42 वर्षीय अमृतलाल गुप्ता अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आए थे। मंगलवार को स्नान के बाद वे मानगढ़ धाम दर्शन करने गए और वहां से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।सुखपाल नगर बाईपास के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के लोग मदद के लिए दौड़े।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के विकास बाबागंज ग्राम पंचायत राय असकरन में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कथित भ्रष्टाचार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें