एटा में ट्रांसफार्मर चोरी की बड़ी वारदात, बिजली विभाग को करीब 6 लाख का नुकसान।

एटा में ट्रांसफार्मर चोरी की बड़ी वारदात, बिजली विभाग को करीब 6 लाख का नुकसान।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के कस्बा राजा का रामपुर में गुरुवार रात चोरों ने बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचाते हुए 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने जमीन पर गिराकर उसका तेल और कीमती पुर्जे चोरी कर लिए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो तुरंत विद्युत विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारी और थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की पूरी वारदात कैमरों में कैद नहीं हो सकी। लाइनमैन के अनुसार घटनास्थल से करीब 15 मीटर दूर लगे कैमरे में केवल चोरों की गाड़ी दिखाई दी है, जबकि चोरी करते हुए कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिली। फुटेज में रात के समय पुलिसकर्मियों को भी इलाके में निरीक्षण करते देखा गया है।लाइनमैन ने यह भी बताया कि उसी रात चोरों ने कस्बा के नगला पड़ाव इलाके में लगे एक अन्य 250 केवीए ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास किया था। इस कोशिश के चलते मोहल्ला पठानान और नगला पड़ाव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई अतर सिंह के मुताबिक, इस घटना से बिजली विभाग को लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया