फिरोजाबाद में रिश्वत लेते JE और संविदाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन पर गिरकर गिड़गिड़ाया अभियंता

फिरोजाबाद में रिश्वत लेते JE और संविदाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन पर गिरकर गिड़गिड़ाया अभियंता

मंडल संवाददाता अमित चौहान

फिरोजाबाद।
आगरा एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजाबाद में विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और एक संविदा कर्मी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान जूनियर इंजीनियर घबराकर जमीन पर गिर पड़ा और गिड़गिड़ाने लगा, जिसके बाद टीम उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गई। नौशहरा निवासी नीरज कुमार ने एंटी करप्शन टीम आगरा से शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी उससे अवैध रूप से रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को गांव भूड़ा बरतरा में विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया था। शाम करीब चार बजे अचानक एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंची और नौशहरा बिजली सबस्टेशन पर तैनात जूनियर इंजीनियर राजेश पाल तथा संविदा कर्मी मुन्नेश कुमार को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जूनियर इंजीनियर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही शिविर स्थल और विद्युत विभाग में अफरातफरी मच गई। गिरफ्तारी के बाद जेई टीम के साथ जाने से इनकार करता रहा और जमीन पर बैठ गया। काफी देर तक नाटक करने के बाद टीम ने उसे घसीटते हुए वाहन तक पहुंचाया और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
एंटी करप्शन टीम ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें