बुलन्दशहर फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार(02 पुरुष व 01 महिला), कब्जे से 01 लैपटॉप, 01 अईपैड व 01 फोन आदि बरामद।
संवाददाता सायरा बुलंदशहर. अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के नेतृतव में एसआईटी(SIT) का गठन किया गया। जिसके दौरान एसआईटी, साइबर क्राइम टीम एवं थाना चोला पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त क्रम में दिनांक 22/23-01-2026 की रात्रि में थाना चोला पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त पवन व विवेक को नंगलाबंशी अण्डरपास से 01 लैपटॉप,01 अईपैड व 01 फोन आदि सहित गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 23.01.2026 को अभियुक्ता कु0 तनु को ग्राम गांगरौल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोला पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। विवेचना के दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों का अपराध में संलिप्त होना प्रकाश में आया है जिनकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-पवन भाटी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम नगला बंशी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर। विवेक शर्मा पुत्र धीरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी महमूदपुर वीछट थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
कुमारी तनु पुत्री कमल किशोर निवासी ग्राम गाँगरौल थाना चोला जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी का
विवरण- 01 लैपटॉप(ASUS कम्पनी), 01 डेस्कटॉप, 02 सीपीयू, 01 प्रिंटर, 01 कीबोर्ड 01 आईपैड(APPLE कम्पनी) व 01 वाईफाई राउटर 03 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी) बैंक से सम्बन्धित कागजात व 01 बैग पुलिस टीम बलराम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोला।
उ0नि0 शीशपाल सिंह, उ0नि0 तनवीर उल हसन।
जहूर अली, रेनू तोमर, निर्मला रानी,अंकुर कुमार, सतीश कुमार।
ये भी पढ़ें मा0 कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सुनील कुमार शर्मा करेंगे यूपी दिवस–2026 का शुभारंभ सीडीओ, डॉ० शिवाकांत द्विवेद












