मा0 कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सुनील कुमार शर्मा करेंगे यूपी दिवस–2026 का शुभारंभ सीडीओ, डॉ० शिवाकांत द्विवेद

मा0 कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सुनील कुमार शर्मा करेंगे यूपी दिवस–2026 का शुभारंभ सीडीओ, डॉ० शिवाकांत द्विवेदी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी  गौतमबुद्धनगर. उत्तर प्रदेश की स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का औपचारिक शुभारंभ 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे नोएडा शिल्प हाॅट में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सुनील कुमार शर्मा शुभारंभ करेंगे,

इस दौरान जनपद के मा0 जनप्रतिनिधीगण भी उपस्थित रहेंगे।उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार द्वारा अब तक की गई तैयारियों से मुख्य विकास अधिकारी को बिंदुवार अवगत कराया गया। इस दौरान मंच व्यवस्था, प्रदर्शनी क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण व्यवस्था, विभागीय सहभागिता, सम्मान समारोह, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का आयोजन “विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत” की थीम पर किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होगा, जबकि जनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा शिल्प हाट को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। यहाँ तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं विकासपरक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि नोएडा शिल्प हाट परिसर में एक जनपद–एक उत्पाद (ODOP), स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मिशन शक्ति, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियों के लगभग 120 स्टॉल लगायें गये है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की भी योजना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएँ आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँ, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश दिवस के अंतर्गत युवा दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, मतदाता जागरूकता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को कार्यक्रमों में प्रभावी रूप से शामिल किया जाए।समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने

जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्राधिकरण, पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नोएडा शिल्प हाॅट परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस–2026 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, गौरव एवं विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है। सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह आयोजन जनसहभागिता के साथ भव्य, अनुकरणीय एवं स्मरणीय बन सके।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, वरिष्ठ प्रबंधक नोएडा डोरी लाल, अरविंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन सहित प्राधिकरणों, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मचाया धमाल अभिभावकों अतिथियों का मन मोहा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें