वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मचाया धमाल अभिभावकों अतिथियों का मन मोहा
दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़ । बाबागंज के वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट गोदाही मैं बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं में मुस्कान ख्वाहिश शिवानी पूनम आदि ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं सामाजिक कुरीतियों पर सावित्रीबाई फूल की जीत पर छात्राओं में मानसी तनु प्रिया रिशु मेहंदी कोमल माही तिवारी आदि ने नाटक मंचन प्रस्तुत किया इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओंमकार राणा एवं अध्यक्ष विद्यासागर पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीकी शिक्षा का युग है छात्रों को मन से शिक्षा का अध्ययन करना चाहिए क्योंकि आज तकनीकी एवं कंप्यूटरीकृत ज्ञान होना आवश्यक है अध्यक्ष विद्यासागर पांडे पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सही उद्देश्य है इस मौके पर विशिष्ट अतीत विवेक कुमार सिंह प्रबंधक छोटे लाल यादव डायरेक्टर अजीत यादव प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल रमेश यादव मनोज यादव डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह अनिल सिंह अनिरुद्ध शुक्ला संजय सिंह धीरेंद्र अंकित रजत वेद रामनरेश यादव विमल सिंह आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्हे लाल यादव एवं अनिल सिंह ने किया।
ये भी पढ़ें वसंत पंचमी के अवसर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन भारी संख्या आशीर्वाद देने पहुंचे दंडी संन्यासी












