यूपी के 77वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

यूपी के 77वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

लखनऊ उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनका अभिनंदन किया। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी गृह मंत्री का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ पहुंचने पर यूपी सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह मंत्री यूपी स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
यूपी स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी और प्रदेश के विकास से जुड़े संदेश भी साझा किए जाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें