प्राथमिक विद्यालय गरियावां में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्राथमिक विद्यालय गरियावां में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गरियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विद्यादेवी ने संपन्न कराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। बच्चों के कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में केसरी कोचिंग सेंटर, बलकरनपुर सोरांव से सुरेंद्र यादव एवं सीताराम सरोज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन और देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विद्यादेवी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। इंचार्ज प्रधान अध्यापक श्रद्धा सिन्हा ने कहा कि अभिभावक एवं शिक्षक के बेहतर समन्वय से ही एक बच्चा अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने सरकार द्वारा विद्यालय में प्रदत्त सुविधाओं, योजनाओं एवं कायाकल्प के बारे में चर्चा की।

सहायक अध्यापक फैमीना कय्यूम अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें एवं विद्यालय में हर माह होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक में सभी अवश्य उपस्थित हों।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक विमला देवी यादव, सरिता सुधाकर, नीरज सिंह एवं निर्मला ,विमला, रामकली तथा समस्त अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधान अध्यापिका द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया गया एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें गोल्डन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26 जनवरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें