मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में अभद्रता करने वाले 03 अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार,त्वरित व प्रभाव कार्यवाही-
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बेल्हा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है-
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26.01.2026 को मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में चार युवक सिगरेट पीते हुए लड़कियों पर छींटाकशी व अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। पूछताछ में गलत नाम बताकर बाद में सही नाम स्वीकार किए तथा गाली-गलौज व धमकी देने से मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 053/2026 धारा 296, 352, 351(2) बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई।थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अंकित कुमार तिवारी हमराह हे का0 संतोष कुमार व का0 योगेश कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बेल्हा चौराहा के पास से अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01.फरहान पुत्र निजामुद्दीन निवासी पूर्वी सहोदरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 20 वर्ष ।
02. मोहम्मद जीशान पुत्र मो0 जहीर निवासी पूर्वी सहोदरपुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष ।
03. मो सिराज पुत्र मो फुरकान निवासी तेलिया चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 19 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 अंकित कुमार तिवारी हमराह हे का0 संतोष कुमार व का0 योगेश कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।












