लखनऊ हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव स्थगित

लखनऊ हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव स्थगित

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

अव्यवस्था के चलते मतदान पर लगी रोक

लखनऊ | 27 जनवरी 2026
उच्च न्यायालय लखनऊ में आज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। मतदान प्रक्रिया के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि रिटर्निंग ऑफिसर माननीय न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी ने चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया। मिली जानकारी के अनुसार, अव्यवस्था और अव्यवहारिक परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। मतदान केंद्र पर व्यवस्था ठीक न होने के कारण अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। अधिवक्ताओं का आरोप है कि करीब एक घंटे तक वोटिंग एरिया का गेट बंद रखा गया और इसी दौरान अंदर ही अंदर मतदान कराया जाता रहा। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने हालात पर नियंत्रण पाया और मतदान स्थगित करने का निर्णय लिया। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बार काउंसिल चुनाव की अगली तारीख की घोषणा कब की जाएगी।
घटना के बाद न्यायालय परिसर में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और अधिवक्ता पारदर्शी एवं सुचारू चुनाव प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें