Aligarh: पाकिस्तानी प्रेमिका के चक्कर में फंसा युवक, कोर्ट ने सुनाई सजा

अलीगढ़: पाकिस्तानी प्रेमिका के चक्कर में फंसा युवक, कोर्ट ने सुनाई सजा

अलीगढ़: प्यार में सरहदें भी बेमानी हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी यही मोहब्बत भारी पड़ जाती है। अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव निवासी युवक बादल को अपनी पाकिस्तानी प्रेमिका के चक्कर में पड़ना महंगा साबित हुआ। पाकिस्तान की अदालत ने बादल को एक साल की सजा और ₹5000 जुर्माने की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार, युवक बादल 27 दिसंबर को अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंचा था, जहां उसे पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की एक युवती के संपर्क में आया था और प्रेम में सीमा पार पहुंच गया।

लंबी पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद 30 अप्रैल को पाकिस्तान की कोर्ट ने उसे एक साल कैद की सजा सुनाई। इस पूरी घटना की जानकारी अब जाकर बादल के परिजनों को लग सकी है, जिससे परिवार में चिंता और ग़म का माहौल है।

परिजन बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं भारतीय एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें एटा में 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आंखें फोड़ीं और सिर कुचला

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें