गांव की बेटी कोमल ने 12वीं में 96.80% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

गांव की बेटी कोमल ने 12वीं में 96.80% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

संवाददाता: दिनेश प्रजापत जयपुर: सांगानेर उपखंड के शिवदासपुरा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल प्रजापत ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा (कला संकाय) में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चाकसू क्षेत्र और अपने गांव का नाम गौरवान्वित किया है। कोमल के डी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वाटिका रोड सांगानेर की छात्रा हैं।

कोमल का कहना है कि सफलता पाने के लिए समय से अधिक जरूरी एकाग्रता और आत्मविश्वास होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन नियमित पढ़ाई को आदत बनाकर यह बेहतरीन परिणाम हासिल किया।

कोमल अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता—पिता कजोड़ मल प्रजापत और मां ममता देवी—को देती हैं, जिन्होंने हमेशा प्रेरणा और संस्कार दिए। गांव के लोगों ने भी कोमल को आशीर्वाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ का सहयोग भी कोमल को निरंतर मिलता रहा, जिसकी वजह से वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकीं।

ये भी पढ़ें एटा में 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आंखें फोड़ीं और सिर कुचला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें