प्रयागराज विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर, 30 बीघा भूमि मुक्त कराई गई
प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पीडीए की टीम ने जोन संख्या 2 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई भगवतपुर ब्लॉक के पास की गई, जहां संदीप पाल द्वारा 15 बीघा क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी। पीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, दूसरी ओर अमित पटेल द्वारा की गई 5 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।
तीसरे स्थान पर भी पीडीए की टीम ने अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर करीब 10 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस प्रकार कुल 30 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ज़मीन को खाली कराया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति की गई किसी भी तरह की प्लाटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें बेमेतरा के वार्ड नंबर 15 में लगा समस्याओं का अम्बार












