पट्टी नगर में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों की अपील
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी नगर के व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर एकजुट होकर अखबार के माध्यम से अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह में एक दिन, विशेष रूप से रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू की जानी चाहिए, जिससे प्रत्येक व्यापारी अपने परिवार के साथ समय बिता सके।व्यापारियों ने बताया कि लगातार दुकानें खुली रहने से पारिवारिक जीवन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर असर पड़ता है। ऐसे में रविवार को साप्ताहिक बंदी होने से व्यापारियों को मानसिक और पारिवारिक रूप से राहत मिलेगी।पट्टी नगर के सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए नगर के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वे साप्ताहिक बंदी की शुरुआत करें और इसमें सहयोग प्रदान करें, ताकि यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू हो सके।
ये भी पढ़ें दुर्गागंज में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, केंद्र सीज












