दुर्गागंज में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, केंद्र सीज

दुर्गागंज में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, केंद्र सीज

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ की टीम के पहुंचते ही संचालक व कर्मचारी मौके से फरार हो गए।जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड संचालन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन सहित सभी उपकरण जब्त कर लिए और मेडिकेयर सेंटर को सीज कर दिया।मामले में रानीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें पट्टी सीएचसी से लगातार मरीज रेफर, एंबुलेंस के लिए 1–2 घंटे का इंतजार मरीजों ने लगाए जांच व दवा में मनमानी के आरोप 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें