आगरा-जलेसर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हाथरस के पांच श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर घायल

आगरा-जलेसर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हाथरस के पांच श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर घायल

संवाददाता – अश्वनी कुमार आगरा-जलेसर मार्ग पर मुरी चौराहे के पास नगला चंदन गांव के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में हाथरस जनपद के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सादाबाद ब्लॉक के सहपऊ क्षेत्र स्थित गांव धाधऊ निवासी पंडित लखमी सिंह, रणवीर सिंह, विजय गौतम, देवकीनंदन, उदयवीर सिंह, विजय सिंह तथा राम अवतार और नगला मनी निवासी धनपाल सिंह मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने गुरु जी की श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे। कथा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए रवाना हुए और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

बताया गया कि आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र में राम अवतार दवा लेने के लिए टेंपो से उतर गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद शेष सात लोग टेंपो में सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे।

आगरा-जलेसर मार्ग पर मुरी चौराहे के पास नगला चंदन गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में धाधऊ निवासी 70 वर्षीय पंडित लखमी सिंह, 75 वर्षीय रणवीर सिंह, 52 वर्षीय विजय गौतम, 65 वर्षीय देवकीनंदन और 62 वर्षीय उदयवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नगला मनी निवासी धनपाल सिंह और धाधऊ निवासी विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों व घायलों के परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए। आगरा पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ें जमुई में आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला, बच्चों की पढ़ाई-पोषण प्रभावित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया