प्रतापगढ़: SP दीपक भूकर का सख्त एक्शन, सांगीपुर थानाध्यक्ष निलंबित
प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सांगीपुर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिसिंग में गंभीर खामियों के चलते थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाने में मामलों के निस्तारण में देरी, जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता और बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने से उच्च अधिकारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी के चलते एसपी ने यह सख्त कदम उठाया।
एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि
“थाने की कमान पद नहीं, जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी।”
इस फैसले को जिले में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है और साफ हो गया है कि अब कामकाज में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












