यूपी में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली प्रशासनिक कमान
लखनऊ | दैनिक चक्र न्यूज़उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां की गई हैं।
- नगेन्द्र प्रताप को मंडलायुक्त, आगरा बनाया गया।
- विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ नियुक्त किया गया।
- डॉ. पूजा गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, YEIDA बनाया गया।
- प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद बनाया गया।
- रणवीर प्रसाद को आयुक्त खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: SP दीपक भूकर का सख्त एक्शन, सांगीपुर थानाध्यक्ष निलंबित












