जिला प्रशासन केजिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ निर्देशन में गाजियाबाद में रेस्क्यू अभियान संचालित गाजियाबाद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 31 जनवरी 2026 को जिला अधिकारी,गाजियाबाद महोदय रविंद्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार गठित रेस्क्यू टीम द्वारा जनपद गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर रेस्क्यू एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अनाथ एवं बेसहारा बच्चों, निराश्रित महिलाओं एवं बुजुर्गों की तलाश, पहचान एवं संरक्षण से जोड़ने हेतु व्यापक निरीक्षण एवं सतर्कता कार्रवाई की गई। टीम द्वारा चिन्हित स्थलों का गहन भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।रेस्क्यू टीम में श्री जितेंद्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय, गाजियाबाद श्री संजय कुमार, सुपरवाइजर, चाइल्डलाइन गाजियाबाद सुश्री नेहा कसाना, सोशल वर्कर, जिला प्रोबेशन कार्यालय, गाजियाबाद शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गाजियाबाद से सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह,हेड कांस्टेबल मुनेंद्र शर्मा,कांस्टेबल नेहा सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। यह अभियान संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन का सतत प्रयास है।












