दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों में से एक भलस्वा लैंडफील के स्थान पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की तैयारी है।

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों में से एक भलस्वा लैंडफील के स्थान पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की तैयारी है।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों में से एक भलस्वा लैंडफील के स्थान पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की तैयारी है, जिससे बाहरी दिल्ली की ओर से मध्य दिल्ली तक आती बसों को वहीं रोका जा सके। इसे लेकर दिल्ली सरकार और एमसीडी ने संभावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है । एमसीडी ने इस वर्ष के अंत तक भलस्वा कूड़े के पहाड़ को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है।दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के अनुसार  इस अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे का निर्माण होने पर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ की बसों को ठहराव मिलेगा। इससे दिल्ली की सड़कों के साथ ही कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे को सैकड़ों बसों के दबाव से राहत मिलेगी। अब देखना यह है कि कब तक यह कार्यवाही पूरी होती है जमीनी स्तर पर। बस अड्डा से लोगों को राहत होगी या नहीं।

अभी तक तो कूड़े के देर से लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें