माध्यमिक शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा,नंदग्राम में।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
माध्यमिक शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम में ‘कैरियर मार्गदर्शन : बेस्ट प्रैक्टिसेज’ कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, जिला समन्वयक श्री पवन कुमार भाटी , नंदग्राम कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जयसिंह यादव, राजकीय हाई स्कूल अतरौली की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शर्मा एवं सहायक वित्त लेखाधिकारी श्री विकास बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला में जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और कैरियर मार्गदर्शक नोडल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। नोडल शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में संचालित कैरियर गाइडेंस गतिविधियों का पीपीटी (PPT) के माध्यम से प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा में डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया। प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यालयों को विजेता घोषित किया गया। प्रथम स्थान: राजकीय हाई स्कूल अतरौली गाजियाबाद। द्वितीय स्थान: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम गाजियाबाद। तृतीय स्थान: राजकीय हाई स्कूल मतौर गाजियाबाद।चतुर्थ स्थान: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजयनगर गाजियाबाद।पंचम स्थान: राजकीय हाईस्कूल, कुशलिया ने प्राप्त किया। अपने समापन संबोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि “शिक्षक केवल मार्गदर्शक नहीं, अपितु राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार है। शिक्षक का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा प्रदान करना है ताकि वह स्वावलंबी बन सकें।” उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदग्राम के प्रधानाचार्य श्री जयसिंह यादव, जनपदीय नोडल डॉ उमा मिश्रा के अथक प्रयासों और कुशल प्रबंधन की विशेष रूप से सराहना की।
जिला समन्वयक श्री पवन कुमार भाटी ने भी सभी विद्यालय नोडल को आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।












