पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय द्वारा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 अधि0/कर्म0गण को दी गयी विदाई -सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल व अन्य उपहार प्रदान कर दी गई विदाई, साथ ही उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं ।
आज दिनांक 31.01.2026 को जनपद प्रतापगढ़ में नियुक्त उ0नि0 अभय नारायण प्रधान, उ0नि0 घनश्याम, फायर मैन अशोक मिश्र को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल प्रदान किया गया एवं उपहार देकर विदाई दी गई तथा आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई साथ ही वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल अथवा ऑनलाइन साइबर ठगी जैसे- फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर अथवा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी बनकर रिटायर्ड पुलिस अधि0/ कर्म0गण को पेंशन प्रपत्र पूरा न होने बात कहकर पेंशन रोकने की बात कहकर उनसे पूरी जानकारी व ओटीपी आदि पूंछकर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। जिससे किसी के साथ कोई साइबर ठगी न हो सके ।












