ओवर ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मची अफरा तफरी,स्थानीय लोगों की मदद से भेजे गए ट्रॉमा सेंटर

ओवर ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मची अफरा तफरी,स्थानीय लोगों की मदद से भेजे गए ट्रॉमा सेंटर ।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर ओवर ब्रिज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा घायलों की पहचान संगीत कुमार (40 वर्ष) निवासी कहला, सुभाष सरोज (35 वर्ष), सीता (18 वर्ष) एवं संदीप के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, तीन घायलों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक घायल का उपचार रानीगंज ट्रामा सेंटर में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही फतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने ओवर ब्रिज के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय द्वारा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें