फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, खिलाड़ियों में खुशी की लहर।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, खिलाड़ियों में खुशी की लहर।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में अपना राजा स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जिसमें ढेमा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद, ऐलाखक अहमद, मोहम्मद मुबीन, एजाज अहमद प्रधान उपस्थित रहे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।मुकाबले में ढेमा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 157 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया जवाब में उतरी डिहवा की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 86 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही ढेमा की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी देखने को मिली जिसने मैच का रुख एकतरफा कर दिया विजेता टीम ढेमा को ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता डिहवा टीम को ₹11,000 देकर सम्मानित किया गया मैच ऑफ द सीरीज का खिताब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को साइकिल देकर दिया गया, जिसे पाकर खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखा इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मो नदीम, पूर्व प्रधान सम्मुन, अनीश वा क्षेत्रीय खेल प्रेमी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें ओवर ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मची अफरा तफरी,स्थानीय लोगों की मदद से भेजे गए ट्रॉमा सेंटर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें