प्रतापगढ़ महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार में श्रद्धा के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती
संवाददाता अमित शुक्ला
नगर पंचायत हीरागंज बाजार में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। फतूहाबाद निवासी विष्णु देव गौतम की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा पंचायत के प्रमुख चौराहों का भ्रमण करते हुए कुंडा की ओर रवाना हुई। एक सुसज्जित रथ पर संत रविदास जी की प्रतिमा स्थापित थी, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।डीजे की धुन पर सैकड़ों महिला-पुरुष संत रविदास जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए महेशगंज थानाध्यक्ष राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमोद राज पासी, ननचू, धर्मेंद्र, पप्पू, देवा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें मदाफरपुर में सोनू प्रधान द्वारा 500 ग्रामीणों को कंबल वितरण












