एटा विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरने के दौरान बिगड़ी सफाई कर्मचारी की हालत, मचा हड़कंप।

एटा विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरने के दौरान बिगड़ी सफाई कर्मचारी की हालत, मचा हड़कंप।

संवादाता काव्यांश रावत।

एटा विकास भवन परिसर में 16 साला वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धरने पर बैठे एक सफाई कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार निधोली कला पर तैनात सफाई कर्मचारी सुशील कुमार धरने में शामिल थे, तभी अचानक उनकी हालत खराब हो गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद धरनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों में रोष और चिंता का माहौल बन गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से 16 साला वेतन वृद्धि लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ रहा है, जिसका असर अब उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा है।
धरने के दौरान कर्मचारी यह सवाल उठा रहे हैं कि जब उनकी मांगें नियमों के अनुसार जायज हैं, तो फिर अब तक वेतन वृद्धि क्यों नहीं लगाई गई। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इधर, सफाई कर्मचारी की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें