बलरामपुर में 3 फरवरी को अकीदत के साथ मनाई जाएगी शबे-बरात
बलरामपुर | संवाददाता: अब्दुल मजीद
बलरामपुर में मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार शबे-बरात आगामी 3 फरवरी, मंगलवार को पूरे अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शबे-बरात को रहमत, मग़फिरत और बरकत की रात माना जाता है।
इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में हलवा बनाकर हज़रत अवैस क़रनी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की बारगाह में नियाज़ पेश करेंगे। शबे-बरात की रात लोग पूरी रात्रि जागकर इबादत करते हुए अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और बेहतर रोज़ी-रोज़गार के लिए दुआ मांगेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 14 और 15 शाबान को रोज़ा भी रखा जाता है। इस पवित्र रात में मुस्लिम समुदाय को रूहानी फ़ैज़ मिलने की मान्यता है। मस्जिदों में विशेष नमाज़, कुरआन की तिलावत और दुआओं का आयोजन किया जाएगा।
शबे-बरात के मद्देनज़र प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों ने आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें शंकराचार्य विवाद पर शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले– BJP सनातन का ढिंढोरा पीटती है लेकिन करती है अपमान












