एटा में सचिवालयों का औचक निरीक्षण
गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी
संवाददाता / धर्मेन्द्र चौहान एटा। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग, नोएडा के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रमाकान्त उपाध्याय ने एटा जनपद के विभिन्न सचिवालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। श्री उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सेवा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई कर्मचारी लापरवाही करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने गौ संरक्षण और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की मंशा है कि हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। रमाकान्त उपाध्याय की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें झांसी: शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न












