गाज़ियाबाद खोड़ा में सुबह सुबह बड़ा हादसा टला, फायर सर्विस ने 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी. गाजियाबाद थाना खोड़ा कॉलोनी स्थित लाल मंदिर के पास एक चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ी आज सुबह 16 वर्षीय किशोरी के कूदने की कोशिश करने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया।












