सड़क हादसा,, डंपर चालक की लापरवाही के चलते युवक की गई जान

चौबेपुर क्षेत्र में सड़क हादसा,, डंपर चालक की लापरवाही के चलते युवक की गई जान

समवादाता पवन सूर्यवंशी कानपुर शहर में बारिश के मौसम और वाहन चालकों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चौबेपुर क्षेत्र के ततीयागंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान शिवराजपुर थाना क्षेत्र के विलहन गांव निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सड़क फिसलन भरी थी, वहीं डंपर चालक की जल्दबाजी और तेज रफ्तार ने एक और परिवार को उजाड़ दिया।

शहर में लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों में गति सीमा से अधिक रफ्तार से भारी वाहनों के चलने के कारण बड़े हादसे हो रहे हैं। नियमों की अनदेखी आम हो चुकी है और इसकी कीमत आम लोग अपनी जान देकर चुका रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कब थमेगी तेज रफ्तार की ये मौत?

ये भी पढ़ें पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा साप्ताहिक परेड का निरीक्षण अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यकुशलता पर विशेष बल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की