यूपी में मौसम का यू-टर्न, बारिश के बाद अब ‘कोहरे’ का कहर, 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी

यूपी में मौसम का यू-टर्न, बारिश के बाद अब ‘कोहरे’ का कहर, 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी

संवाददाता बिपिन मिश्रा. लखनऊ / उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई छिटपुट बारिश ने न केवल हवा में सिहरन बढ़ा दी है, बल्कि अब घने कोहरे की दस्तक ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने भारी बदलाव की चेतावनी देते हुए प्रदेश के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।बारिश के बाद अब सर्द हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

न्यूनतम तापमान गिरने से रात और सुबह की ठिठुरन बढ़ेगी। कोहरे की चादर में लिपटेगा यूपी मौसम विभाग ने आज यूपी के 22 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। खासकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में दृश्यता काफी कम रह सकती है।

विशेष रूप से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, और रामपुर जैसे जिलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यहां कोहरा यातायात और सामान्य जीवन को प्रभावित कर सकता है। राजधानी लखनऊ का हाल

जहां एक तरफ पश्चिमी यूपी में कोहरे और ठंड का अलर्ट है, वहीं राजधानी लखनऊ में आज दिन का मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह-शाम की ठंड बरकरार रहेगी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। कोहरे के अलर्ट को देखते हुए वाहन चालक हाईवे पर सावधानी बरतें और फॉग लाइट्स का प्रयोग करें। अचानक गिरते तापमान से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लें।

ये भी पढ़ें एटा : आकांक्षी विकास खण्ड अवागढ़ में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का हुआ शुभारम्भ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें