उप कृषि निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में नैनो उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य पर ब्लाक स्तरीय कार्यशाला संपन्न
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गौतमबुद्धनगर 04 फरवरी, 2026उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कृषि विभाग एवं इफको सहकारी उर्वरक प्रयोगकर्ता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं लाभ विषयक कार्यशाला का आयो जन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता विवेका सिंह तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अम्बा प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को जैविक खेती तथा रासायनिक उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि धान्य फसलों में जहां पहले एक एकड़ के लिए एक बोरी यूरिया का उपयोग होता था, वहीं अब किसान दो बोरी यूरिया प्रति एकड़ का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके कारण मिट्टी की अम्लीयता बढ़ रही है तथा कार्बनिक तत्वों की कमी हो रही है। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे द्वारा पीएम प्रणाम योजना, रासायनिक उर्वरकों के हानिकारक प्रभाव तथा उनके अधिक उपयोग के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित धरती बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए समय पर मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।इफको के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा नैनो उर्वरकों के प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी गई तथा रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने कर्मचारियों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लाभ भी समझाए। गौतमबुद्धनगर।












