बाबा जली शाह रहमतुल्ला तआला के उर्स पर चादरपोशी, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने की शिरकत

बाबा जली शाह रहमतुल्ला तआला के उर्स पर चादरपोशी, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने की शिरकत

संवाददाता: शाहंशाह. जिला बलरामपुर में बाबा जली शाह रहमतुल्ला तआला के उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में चादरपोशी का कार्यक्रम श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।

चादरपोशी कार्यक्रम में राकेश यादव विधायक (अल्पसंख्यक प्रदेश), सचिन नूरुल हसन खान पूर्व प्रमुख, सब्बू ख़ान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, शकील भाई, बने भाई और महबूब भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचे। इस दौरान कव्वाली सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद की भी व्यवस्था रही।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें