ईडब्लूएस वर्ग को मिलेगा अवसर, लाटरी से होगा उचित दर विक्रेता का चयन।

ईडब्लूएस वर्ग को मिलेगा अवसर, लाटरी से होगा उचित दर विक्रेता का चयन।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बताते चलें कि जनपद प्रतापगढ़ में उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि तहसील सदर के विकास खण्ड मान्धाता अंतर्गत ग्राम पंचायत भावलपुर में उचित दर दुकान रिक्त है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता के चयन हेतु ईडब्लूएस के लिए आरक्षण निर्धारित है। उचित दर विक्रेता का चयन तहसील स्तरीय चयन समिति द्वारा लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक अर्हताएं निर्धारित की गई हैं, जिनमें न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना, आयु 21 वर्ष से अधिक होना, स्थानीय निवासी होना तथा परिवार के किसी सदस्य के नाम पूर्व से कोई उचित दर दुकान आवंटित न होना शामिल है। अभ्यर्थी के खाते में न्यूनतम रूपये 40,000 की धनराशि उपलब्ध होना अनिवार्य है, जिससे वह एक माह की सामग्री का उठान कर सके। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र रूपये 1000 की अर्नेस्ट मनी बैंक ड्राफ्ट जिला पूर्ति अधिकारी के पक्ष में तथा चयन की स्थिति में रूपये 10,000 की प्रतिभूति राशि एवं रूपये 100 का नॉन-जुडिशियल स्टाम्प पेपर जमा करना होगा। अभ्यर्थी अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो तथा पूर्व में किसी उचित दर दुकान का आवंटन अनियमितता के कारण निरस्त न किया गया हो। ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों के पक्ष में दुकान का आवंटन नहीं किया जाएगा। उचित दर दुकान आवंटन/उचित दर विक्रेता नियुक्ति/चयन हेतु इच्छुक व्यक्ति व अन्य आवेदन पत्र तहसील सदर के आपूर्ति कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 05.02.2026 की सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र हेतु निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकते है। उपरोक्त लिखित अर्हताओं/अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 06.03.2026 को सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित है।

ये भी पढ़ें पट्टी में पहली बार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन 17 फरवरी को

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें