पट्टी में पहली बार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन 17 फरवरी को

पट्टी में पहली बार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन 17 फरवरी को

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पट्टी क्षेत्र में पहली बार आगमन आगामी 17 फरवरी को होने जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के भानेपुर तिवारीपुर भरोखन (पट्टी) में गाना मिश्र परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उनका पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन स्थल पर कथा श्रवण के साथ-साथ आध्यात्मिक वातावरण सृजित होगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने बताया कि शंकराचार्य बनने के बाद यह उनका पट्टी क्षेत्र में पहला आगमन है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर दी जान। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें