पुलिस की अनदेखी से पीड़ित बेहाल: दबंगों की मारपीट और लूट का आरोप

न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार, दबंगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का सवाल

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान: एटा जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ई प्रहलाद नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दबंग दुकानदार और उसके परिजनों पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित विनोद का कहना है कि उसका बच्चा दुकान से बकाया पैसे मांगने गया था, तभी दुकानदार ने विवाद खड़ा कर दिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की।

विनोद ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी के पर्स से रुपए भी निकाल लिए गए। पीड़ित परिवार ने जब जलेसर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की अनदेखी से निराश होकर विनोद अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से इंसाफ की मांग की। विनोद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें कानपुर: भूसी से भरे खड़े ट्रक में लगी आग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें