बैंक से निकले बुजुर्ग से दिनदहाड़े 36, हजार उड़ाए

बैंक से निकले बुजुर्ग से दिनदहाड़े 36, हजार उड़ाए

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

प्रतापगढ़ ।रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दिनदहाड़े 36 हजार रुपये की ठगी सवैया गांव निवासी राजाराम पांडेय रानीगंज शाखा से 36 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रहे थे। बैंक से कुछ ही दूरी पर, रानीगंज चौराहे के पास, बाइक सवार दो शातिर ठगों ने उन्हें रोका। पलक झपकते ही बदमाशों ने एक प्लास्टिक का झोला हाथ में थमा दिया और बेहद सफाई से उनकी जेब से पूरे 36, हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।राजाराम को जब तक ठगी का अहसास हुआ, तब तक ठग भीड़ में गायब हो चुके थे,झोले में सिर्फ रद्दी कागज मिला यानी यह वारदात नहीं, पूरी तरह प्लान किया गया अपराध था।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना बैंक से निकलते ही अपराधी कैसे सक्रिय हो जाते हैं?क्या ठगों को पुलिस की गैरमौजूदगी का पूरा भरोसा है?घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से घटना स्थल तक सीसीटीवी फुटेज जुटा रही हैं।

ये भी पढ़ें बेखौफ दबंगों का आतंक: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, इलाके में दहशत का माहौल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal