सस्ता हुआ सोना-चांदी, बाजार खुलते ही गिरे भाव

सस्ता हुआ सोना-चांदी, बाजार खुलते ही गिरे भाव

सोने और चांदी के भाव में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 1 और 2 फरवरी को आई भारी गिरावट के बाद 5 फरवरी को भी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स इसे सोना-चांदी के रिकवरी फेज का हिस्सा बता रहे हैं, जहां भाव कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहे हैं।MCX पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 2777 रुपये गिरकर खुला, जिसके बाद सोना 150268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी 16131 रुपये सस्ती होकर सुबह 9:06 बजे 252719 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई विशेषज्ञों के मुताबिक, 3 और 4 फरवरी की तेज़ी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशक लाभ बुक कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में स्थिरता भी गिरावट की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। डॉलर में और कमजोरी न आने से सोने को ऊपर जाने के लिए नया सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।MCX पर आज गोल्ड के फरवरी कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर हो रहे हैं और ट्रेडर्स अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट्स में शिफ्ट कर रहे हैं। इस रोलओवर प्रक्रिया के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव और हल्की गिरावट आम तौर पर देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें बैंक से निकले बुजुर्ग से दिनदहाड़े 36, हजार उड़ाए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें