पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ में उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि पदोन्नति के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
पदोन्नत अधिकारीगण का विवरण:
1. निरीक्षक श्री शुभनाथ साहनी
2. निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह
ये भी पढ़ें सस्ता हुआ सोना-चांदी, बाजार खुलते ही गिरे भाव












